तमिलनाडु में भारी बारिश, पांच ज़िलों में बाढ़ की चेतावनी
तमिलनाडु में भारी बारिश, पांच ज़िलों में बाढ़ की चेतावनी
तमिलनाडु में बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य के मयिलादुथुराई के सिरकाली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इलाके में जलभराव हो गया है। जिस कारण लोगों को समस्या हो रही है। इसी दौरान एक तस्वीर सामने आई जहां लोग अपने पालतू को एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाने के लिए कार्टन का सहारा लेते दिखे।
#WATCH तमिलनाडु: मयिलादुथुराई के सिरकाली में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इलाके में जलभराव हो गया जिस कारण लोगों को समस्या हो रही है, इसी दौरान एक तस्वीर सामने आई जहां लोग अपने पालतू को एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाने के लिए कार्टन का सहारा लेते दिखे। (12.11) pic.twitter.com/YmMunlrP8M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2022
राज्य में भारी बारिश के कारण सरकार ने सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही TNDTE GTE एग्जाम को भी कैंसिल कर दिया है। अब ये एग्जाम 19 और 20 नवंबर को होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि श्रीलंका के तट पर बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र (LPA) बना हुआ है। यह अगले 24 घंटे में चेन्नई के तटों की ओर मूव करेगा, जिससे भारी बारिश हो सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने पांच ज़िलों में भारी बारिश से बाढ़ की चेतावनी दी है। इसके साथ ही अगले 3 दिन में राजधानी चेन्नई में 200-300 ML बारिश की संभावनाएं है। वहीं कुछ इलाकों में यह बढ़कर 400 ML तक पहुंच सकती है। बारिश के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने 23 जिलों में स्पेशल इंतजाम शुरू कर दिए हैं। सभी कलेक्टरों को फील्ड में ही रहने के लिए कहा गया है।





