ताज़ा खबरेंभारत

तपोवन में मुख्य टनल से एक शव और 29 मानव अंग बरामद होने से कुल मृतकों की संख्या हुई 70, शिनाख्त के बाद सौंपा स्वजनों को

चमोली जिले में आई आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ कर अब 70 हो गयी है। हालाकिं तपोवन में मुख्य टनल के पास बचाव कार्य अभी भी जारी है। चमोली पुलिस के मुताबिक, ‘अलग-अलग जगह से अब तक कुल 70 शव और 29 मानव अंग बरामद हुए हैं, इनमें से 39 शवों और एक मानव अंग की शिनाख्त हो चुकी है.’

बता दे लापता 206 में से अब तक 70 शव और 29 मानव अंग बरामद हुए। 134 लापता लोगों की तलाश जारी है। जोशीमठ थाने पर अब तक कुल 204 लोगों की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है।

ये भी पढ़े : हापुड़: घर में घुसकर युवती पर एसिड अटैक,आरोपित को छह घंटे में पुलिस ने धरा

DNA जांच के लिए सैंपल भेजे देहरादून।

प्रशासन के मुताबिक अभी तक कुल 96 परिजनों, 48 शवों एवं 25 मानव अंगों के DNA सैम्पल मिलान के लिए एफएसएल, देहरादून भेजे गए हैं। इन सब के बीच मौके पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बता दे सात फरवरी को आपदा आने के बाद से ही समूचे ऋषिगंगा कैचमेंट क्षेत्र में रेस्क्यू चल रहा है।

ये सब कर रहे है रेस्क्यू ऑपरेशन।

धौलीगंगा और ऋषिगंगा नदियों में उफान के साथ आए मलबे में लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी, सेना, नेवी और स्थानीय पुलिस के साथ ही सीमा सड़क संगठन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी हैं। साथ ही ऋषिगंगा हादसे में लापता 136 लोग मृत घोषित किये जाने की प्रक्रिया प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button