ताज़ा खबरेंमनोरंजन

ड्रग्स मामले में धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रसाद को NCB ने किया गिरफ्तार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर शुरू हुई ड्रग्‍स रैकेट की जांच का दायरा हर दिन बढ़ता जा रहा है. एक तरफ जहाँ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) टीम आज दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से एनसीबी दफ्तर में पूछताछ कर रही है तो इधर ड्रग्स केस में धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रसाद गिरफ्तार हो चुके हैं. आज मुंबई की एनसीबी टीम ने क्षितिज को गिरफ्तार कर लिया है।

मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया क्षितिज को।

इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अपनी जांच के दायरे तेज़ कर दिए है और अब एक के बाद एक कई सिलेब्स इस ड्रग्स केस में सामने आते जा रहे है। कही अभिनेत्रियों के बाद अब इस क्रम में एनसीबी की टीम ने धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रसाद से पूछताछ कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। बता दे अब उन्हें एक मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया है जिसके बाद उनसे भी पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि क्षितिज के घर पर शुक्रवार को NCB ने छापा भी मारा था। सूत्रों के मुताबिक, उनके घर से थोड़ी ड्रग्स मिली है।

कारन जोहर बीते दिन ही दे चुके है बयान।

आपको बता दें कि बीते दिन करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया था. उन्होंने लिखा, ‘कुछ न्यूज चैनल, प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गलत और भ्रामक रूप से रिपोर्ट कर रहे हैं कि मैंने 28 जुलाई, 2019 को अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया जिसमें नशीले पदार्थों का सेवन किया गया. मैं पहले ही कह चुका है कि सभी आरोप झूठे हैं. मैं दोबारा से दोहरा रहा हूं कि आरोप पूरी तरह से निराधार और झूठे हैं. पार्टी में किसी भी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया गया था. मैं कहना चाहता हूं कि मैं नशीले पदार्थों का न सेवन करता हूं न ही इसे प्रमोट करता हूं.’

https://twitter.com/karanjohar/status/1309545090155573249

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button