ताज़ा खबरेंभारत

डोडा बस हादसा: हादसे में अबतक 36 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

डोडा बस हादसा: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे की खबर ने हर किसी को सदमे में ला दिया है. बता दें कि डोडा बस हादसे में अबतक कुल 36 लोगों की मौत हो चुकी है (मौतों की संख्या बढ़ सकती है). इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.

 

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें अबतक 36 लोगों की मौत और 19 लोग घायल हुए हैं. जम्मू के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने कहा कि
यह बस बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फुट नीचे खाई में गिर गई.

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “दुर्घटना स्थल पर डीसी डोडा हरविंदर सिंह से मिला अपडेट साझा करते हुए दुख हो रहा है. दुर्भाग्य से 36 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए, जिनमें से 6 घायलों की हालत गंभीर हैं” उन्होंने कहा कि घायलों को डोडा और किश्तवाड़ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button