भारत

जवानों के साथ कारगिल में दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सीमा पर वीरों के साथ दीपावली का त्योहार मनाने के लिए कारगिल पहुंचे. पीएम पिछले आठ सालों से सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं.

 

पीएमओ ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारगिल पहुंचे हैं, जहां वह हमारे वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे. इससे पहले, पीएम मोदी ने लोगों को बधाई दी और कामना की कि त्योहार उनके लिए खुशी और खुशहाली लाए.

 

पीएम मोदी ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, “सभी को दीपावली की शुभकामनाएं. दिवाली चमक और चमक से जुड़ी है. यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए. मुझे उम्मीद है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली है.”

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वह जवानों से मिलेंगे और उनके साथ चाय पिएंगे और दिवाली मनाएंगे. इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने दिवाली के मौके पर सीमा के अलग-अलग जगहों पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button