जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों की आतंकियों से हुई मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, तीन अधिकारी भी हुए शहीद
जम्म-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकोरेनाग इलाके के इलाकों में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान ऐसी बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट, कर्नल मनप्रीत सिंह, और बटालियन कमांडिंग मेजर आशीष धोनैक वीर गति को प्राप्त हो गए। उनकी की शाहदत से पूरे देश में शोक की लहर है।
बता दें कि अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चला दी। सेना और पुलिस ने अब दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया है, जो उनके मारे जाने तक जारी रहेगा। हालांकि मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर कर दिए गए हैं।
#WATCH जम्मू एवं कश्मीर: अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके का दृश्य जहां कल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
(वीडियो समयानुसार नहीं है।)
इस चल रहे ऑपरेशन के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंक और डीएसपी हुमायूं भट्ट वीर गति को प्राप्त हुए हैं। pic.twitter.com/e1wdmBuCjw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2023
उनकी इस शाहदत पर केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने तीन जवानों के शहीद होने पर दुख जताते हुए कहा, “सेना मेडल से सम्मानित कर्नल मनप्रीत सिंह कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए. इस दुखद खबर से देश स्तब्ध है. शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की शहादत को नमन करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों को इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.”