ताज़ा खबरें

जम्मू-कश्मीर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा का असामयिक निधन

जम्मू-कश्मीर में नागरोटा विधानसभा सीट से विधायक और बीजेपी नेता देवेंद्र सिंह राणा को निधन हो गया है. देवेंद्र भाजपा के बड़े नेता थे. हालही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी विधायक ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए नागरोटा सीट से शानदार जीत हासिल की थी.

 

देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “देवेंद्र सिंह राणा जी का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है. वह एक वरिष्ठ नेता थे, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए लगन से काम किया. उन्होंने हाल ही में विधानसभा चुनाव जीता था और जम्मू-कश्मीर में भाजपा को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “जम्मू-कश्मीर भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगरोटा विधानसभा से विधायक देवेंद्र सिंह राणा के असामयिक निधन से अत्यंत दुखी हूं. जम्मू-कश्मीर की शांति व विकास और जनता के हितों के लिए सदैव समर्पित रहने वाले देवेंद्र जी ने क्षेत्र की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया. उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

वहीं महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, देवेंद्र राणा जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना. वहीं कांग्रेस ने लिखा एक कद्दावर नेता, नगरोटा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन से दुखी और स्तब्ध हूं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button