ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर के सोपोर इलाके में छुपा मिला IED, 2-3 किलो बरामद हुआ IED

जम्मू कश्मीर के सोपोर इलाके में छुपा मिला IED, 2-3 किलो बरामद हुआ IED

मंगलवार सुबह जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ बारामूला जिले के सोपोर के तुलीबल इलाके में संदिग्ध IED बरामद किया गया है। सोपोर शहर में सुरक्षाबलों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को बरामद किया है। इसके बाद एंटी बम स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। स्क्वॉड ने आईईडी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया है।

भारतीय सेना के एक अधिकारियों ने बताया कि  आज तड़के स्टेट हाइवे के किनारे तुलीबल इलाके में उपलोना भारतीय सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और सोपोर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने 2-3 किलोग्राम IED का पता लगाया। संदिग्ध IED एक ताजे गड्ढे में छिपा हुआ पाया गया। इसका पता चलने के तुरंत बाद यातायात को रोक दिया गया। साथ ही लोगों की आवाजाही भी रोकी गई। मौके पर पहुंचे बम डिस्पोजल टीम ने सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट मेथड से IED को डिफ्यूज किया।

इसके बाद ही सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया। 2 घंटे के भीतर राज्य राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button