ताज़ा खबरेंभारत

जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, भारत के दो जवान शहीद

सुरक्षा सीमा के पास पाकिस्तान अपनी नापाक मंसूबों से बाज़ नहीं आ रहा है। आज पंपोर में फिर आतंकवादियों के नापाक इरादों की वजह से भारत को अपने दो जावन खोने पड़े। दरअसल पंपोर में आज सीआरपीएफ की टीम पर बाइक सवार आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें दो जवान शहीद हो गए और 3 घायल हुए हैं.

जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को पुलवामा के पांपोर में हुए आतंकी हमले के बाद कहा कि आम लोगों और सुरक्षा बलों को अधिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से लश्कर के आतंकी इसी राजमार्ग पर हमले करने लगे हैं. एक हफ्ते के भीतर कश्मीर घाटी के दक्षिण में स्थित इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर होनेवाला यह तीसरा हमला है.

जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी पर थे तैनात।

जानकारी के मुताबिक़ पंपोर के कांधीजल ब्रिज पर सीआरपीएफ़ की 110 बटालियन और जम्मू कश्मीर के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी पर तैनात थे, तभी अज्ञात दहशतगर्दों ने अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि तीन ज़ख़्मी हैं.

‘लश्कर ए तैयबा’ आतंकी संगठन ने दिया अंजाम।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने पंपोर हमले के लिए लश्कर ए तैयबा आतंकी संगठन को जिम्मेदार बताया. पुलिस ने कहा कि आतंकी, सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से ये हमले कर रहे हैं. बता दे एक आतंकी LeT से है जो पाकिस्तान से आया है, वहीँ दूसरा लोकल आतंकवादी है।

आईजी विजय कुमार ने ये भी बताया कि हमलावर आतंकियों में से एक पाकिस्तानी नागरिक है. इसका नाम सैफुल्लाह है जो पिछले एक साल से इस इलाके में सक्रिय है. पुलवामा में ही इस आतंकी संगठन का यह तीसरा हमला है. इस हमले में एके-47 का इस्तेमाल किया गया. पुलिस ने दावा किया कि बहुत जल्द इन आतंकियों को मार गिराया जाएगा. उन्होंने कहा कि आतंकियों के निशाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग है.

सर्च ऑपरेशन शुरू।

फिलहाल घटनास्थल पर अतिरिक्त सेना को तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके को सील कर सेना कि तरफ से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button