जबलपुर से हैदराबाद जा रही INDIGO की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
जबलपुर से हैदराबाद जा रही INDIGO की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिग करवाया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी पैसेंजर सेफ हैं। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है। नागपुर में उतरने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। बयान में कहा गया, ‘जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 6E 7308 को बम की धमकी के कारण नागपुर डायवर्ट कर दिया गया.’
Flight 6E 7308 operating from Jabalpur to Hyderabad was diverted to Nagpur due to a bomb threat. Upon landing, all passengers were disembarked and mandatory security checks were promptly initiated…” IndiGo pic.twitter.com/FApz17z1Ic
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) September 1, 2024
एयरलाइन ने असुविधा के लिए यात्रियों से माफी भी मांगी। बता दें कि इससे पहले अगस्त में एयर इंडिया की फ्लाइट 657 को बम की धमकी के बाद केरल के तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतारा गया था। हालांकि बाद में यह सूचना अफवाह निकली थी।
इस बीच इंडिगो ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा कि आज सुबह हैदराबाद में भारी बारिश होने की वजह से उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हो सकता है। सड़कें जलमग्न हो सकती हैं। कृपया अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखें।





