ताज़ा खबरेंभारत

पुरी में रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- इजाजत दी तो भगवान जगन्नाथ माफ नहीं करेंगे

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ यात्रा और उससे जुड़ी गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. भगवान जगन्नाथ की यात्रा 23 जून को होनी थी और 10 से 12 लाख लोगों के जमा होने की उम्मीद थी. आपको बता दे की श्रद्धा और यात्रा का यह कार्यक्रम लगभग 10 दिन तक चलता है. कोर्ट ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य और कोरोना की स्थिति को देखते हुए ये आदेश देना ज़रूरी है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर हम रथयात्रा को अनुमति नहीं देंगे तो भगवान जगन्नाथ हमें इसके लिए माफ कर देंगे. कोर्ट ने यह भी कहा कि भगवान जगन्नाथ का काम कभी नहीं रुकता है.

ये भी पढ़े : पीएम मोदी ने लॉन्‍च की कोयला खदानों की नीलामी,बोली ये अहम बातें

ओडिशा विकास परिषद नाम के संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि राज्य में 30 जून तक धार्मिक स्थलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है, लेकिन प्रशासन की तरफ से रथयात्रा को मंजूरी दिए जाने के संकेत मिल रहे हैं.

 

लाखों लोगों के जमा होने से कोरोना के विस्फोटक तरीके से फैलने की आशंका है, इसलिए कोर्ट रथयात्रा पर रोक लगाए. राज्य सरकार से कहे कि वह इस साल यात्रा की अनुमति न दे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button