ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 1.10% तक कटौती का फैसला हुआ वापस

केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दर कटौती का फैसला आज तड़के वापस ले लिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सुबह ट्वीट किया कि – यह फैसला भूलवश जारी हो गया था। भूल से जारी फैसले में नौ छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 1.10% तक की कटौती की गई थी।

इन जमा पैसों पर ब्याज दरें की गयी थी कम।

जो फैसल कर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया था उसमे PPF, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, मंथली इनकम स्कीम, टाइम डिपॉजिट, लेकरिंग डिपॉजिट और बचत खाते में जमा पैसों पर ब्याज दरें कम कर दी गईं थी। लेकिन अब इस फैसले के बाद अब इन बचत योजनाओं में लाभार्थियों को पहले की तरह ब्याज मिलता रहेगा।

क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ?

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि स्मॉल सेविंग स्कीमों पर लागू दरें उसी स्तर पर बरकरार रहेंगी, जो वित्त वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही पर थीं। उन्होंने आगे कहा कि दरें घटाने के पहले के ऑर्डर को जल्द ही वापस ले लिया जाएगा। इस पूरे निर्णय में जानने वाली बात ये है कि सरकार ने 31 मार्च यानी कल ही रात करीब 9 बजे स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कटौती का फैसला लिया था। इसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे इस फैसले को वापस ले लिया गया है।

ये भी पढ़े : नंदीग्राम में सुवेंदु के काफिले पर हमला, हिंसा के बीच बंगाल में 37.42 फीसदी तो असम में 27.45% हुए मतदान

वित्त मंत्रालय ने कल की थी ब्याज दरों में कटौती।

सरकार ने बुधवार को स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दर में बड़ी कटौती की थी। इसमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड PPF, नेशनल सेविंग स्कीम और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी पॉपुलर स्कीम्स भी शामिल थीं। नई ब्याज दरें 1 अप्रैल 2021 से लागू होनी थीं। इसके तहत सेविंग डिपॉजिट पर ब्याज दर सालाना 4% से घटाकर 3.5 % कर दी गई थी। PPF की ब्याज दर 7.1% से घटाकर 6.4% की गई थी।

विपक्ष ने जमकर साधा था निशाना।

कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और राजदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई विपक्ष के नेताओं ने केंद्र सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध किया थे लेकिन अब इस फैसले को खुद केंद्र सरकार द्वारा ही वापस ले लिया गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button