भारत

छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले बच्चों ने की हेलीकॉप्टर की सवारी

छत्तीसगढ़: रायपुर में 10वीं और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित कर उन्हें हेलीकॉप्टर की सवारी कराई गई. यह कदम 5 मई 2022 को सीएम भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणै के अंतर्गत उठाया गया.

भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल साल 2022 में 10वीं और 12 वीं में टॉप करने वाले छात्रों को अनोखे अंदाज में सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन किया. भूपेश सरकार ने टॉप करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर की सवारी कराई. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने 5 मई 2022 को यह घोषणा की थी कि 10वीं और 12वीं में जो भी छात्र टॉप करेंगे उन्हें सरकार की ओर से सम्मानित कर हेलीकॉप्टर की राइड कराई जाएगी.

 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रावीण्य सूची बनाने वाले 125 छात्र-छात्राएं हेलीकॉप्टर राइड का मजा लेंगे.

 

स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत पुलिस ग्राउंड में प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष-2022 का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला और सचिव भारतीदासन हेलीपैड पहुंचे. यहां उन्होंने मेधावी छात्रों से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button