ताज़ा खबरेंभारत

छत्‍तीसगढ़ को 7500 करोड़ रुपये की सौगातों, PM मोदी ने परियोजनाओं का किया उद्घाटन

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में करीब 7500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मंच पर पीएम मोदी के साथ-साथ सीएम भूपेश बघेल और राज्यपाल मौजूद रहे. मंच पर भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को खास तोहफा भी दिया.

कार्यक्रम के दौरान पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे. यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा. सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी.

 

पीएम मोदी ने आगे कहा, आज छत्तीसगढ़ को 7,000 करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है. ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और यहां के लोगों का जीवन आसान बनाने तथा यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है.

 

पीएम ने कार्यक्रम के दौरान पिछले 9 सालों में हुए छत्तीसगढ़ के विकास पर जोर देत हुए कहा, पिछले 9 वर्षों में छत्तीसगढ़ के हज़ारों आदिवासी गांवों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कें पहुंची हैं. भारत सरकार ने यहां करीब साढ़े 3 हजार किमी लंबी नेशनल हाईवे की परियोजनाएं स्वीकृत की है. इसमें सबसे लगभग 3 हजार किमी की परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी है. 9 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ के 20% से अधिक गांवों में किसी तरह की मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज ये घटकर लगभग 6% रह गई है. इनमें से अधिकतर जनजातीय और नक्सल हिंसा से प्रभावित गांव हैं.

 

उन्होंने आगे कहा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और बहुत बड़ा लाभ है, जिस पर उतनी चर्चा नहीं होती. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्याय से भी है. जो सदियों तक अन्याय और असुविधा झेलते रहे उन तक भारत सरकार आज ये आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही है.

 

आज छत्तीसगढ़ 2-2 इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है. रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर और रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर इस क्षेत्र का भाग्य बदलने वाले हैं. रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से रायपुर और विशाखापट्टनम की दूरी आधी हो जाएगी: प्रधानमंत्री

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button