ताज़ा खबरें

चीन ने दिखाया अपना असली रंग, G20 के पहले जारी किया नया नक्शा, अरुणाचल प्रदेश को बताया अपना हिस्सा

चीन ने दिखाया अपना असली रंग, G20 के पहले जारी किया नया नक्शा, अरुणाचल प्रदेश को बताया अपना हिस्सा

 

भारत में G20 से पहले चीन ने अपना रंग दिखाया। चीन ने इस समिट से पहले आपना नया मैप जारी किया है। चीन ने इस में मैप में अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन क्षेत्र, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर के कई द्वीपों को चीन में दिखाया है। भारत की ओर से अभी इस मानचित्र पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि भारत में अगले सप्ताह जी-20 समिट होने वाली है, जिसमें शी जिनपिंग समेत करीब 20 देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होने वाले हैं। लेकिन इसके बावजूद चीन ने अपना भड़काऊ रवैया दिखाया है। चीन ने इस समिट से पहले सोमावार को अपने ‘मानक मानचित्र’ के 2023 संस्करण को जारी किया।

बीते सोमवार को चीन ने अपना ‘मानक मानचित्र’ के 2023 संस्करण को जारी किया। यह मानचित्र चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की रेखांकन विधि के आधार पर संकलित किया गया है। ’इसमें चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपने देश का हिस्सा बताया है। इससे चीन एक बार फिर सीमा विवाद को बढ़ावा देने और भारत को उकसाने में लग गया है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुई ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में दोनों देशों ने सरहद पर शांति बनाए रखने और तनाव कम करने के विभिन्न उपाय अपनाने पर सहमति जताई थी। लेकिन चीन अपनी बात पर एक हफ्ते भी नहीं टिक सका और अपनी असली औकात पर उतर आया।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button