ताज़ा खबरें

चंडीगढ़ नगर निगम सदन में पार्षदों के बीच हुआ जोरदार हंगामा, सदस्यों ने की हाथापाई

चंडीगढ़ नगर निगम सदन में पार्षदों के बीच हुआ जोरदार हंगामा, सदस्यों ने की हाथापाई

चंडीगढ़ नगर निगम की सदन में आज यानी मंगलवार को जोरदार हंगामा हो गया। इस हंगामे के दौरान पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई हुई। प्राप्त  जानकारी के अनुसार नॉमिनेटेड पार्षद अनिल मसीह जैसे ही सदन में आए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद उन्हें देखकर ‘वोट चोर’ कहने लगे और नारेबाजी करने लगे।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह और सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू के बीच तीखी बहस हुई। गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी पार्षदों ने उनके साथ से पोस्टर छीनने की कोशिश की और हाथापाई भी की गई। बताया जा रहा है कि पोस्टर लेकर हंगामा कर रहे कांग्रेस और आप पार्षदों से बीजेपी पार्षदों ने पोस्टर छीनने की कोशिश की। इसके बाद धक्का-मुक्की हुई।

हंगामे के बीच अनिल मसीह वेल में आ गए। इस बीच कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया और उनके इस्तीफे की मांग की, जबकि बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेस पर नेहरू के समय डॉ. भीमराव अंबेडकर को छोटा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button