घने कोहरे की चपेट में पूरा उत्तर भारत, लो विजिबिलिटी के चलते लेट हुईं कई ट्रेनें और फ्लाइट्स, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

घने कोहरे की चपेट में पूरा उत्तर भारत, लो विजिबिलिटी के चलते लेट हुईं कई ट्रेनें और फ्लाइट्स
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच पूरे उत्तर भारत को कोहरे ने अपने चपेट में ले लिया है। कोहरा के चलते विजिबिलिटी लो है। इससे सड़क से रेलवे और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनों और फ्लाइटों के संचालन में देरी हो रही है। घने कोहरे के कारण आज सुबह पांच बजे दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी का स्तर शून्य हो गया, इससे कई फ्लाइट्स की उड़ान के समय में देरी हुई है।
#WATCH कोहरे के बीच कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई।
(वीडियो सुबह 9.10 बजे शूट किया गया है।) pic.twitter.com/HvhjKJZ565
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मौसम के कारण 4.30 बजे से 7.30 बजे के बीच 7 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। इसमें से छह को जयपुर और एक को मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया। विस्तारा की दिल्ली से पुणे की उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी हुई है। इसी के साथ घने कोहरे के कारण कई ट्रेन देरी से चल रही हैं।
#WATCH दिल्ली: घने कोहरे के कारण कई ट्रेन देरी से चल रही हैं।
(वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है।) pic.twitter.com/uyisz1BIIk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024
वहीं, दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का सितम भी जारी है। रविवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, आरके पुरम क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।





