Hindi Newsportal

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से पहले कांग्रेस को लगा झटका, मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से तोड़ा 55 साल पुराना रिश्ता

0 1,201
भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को लगा झटका, मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से तोड़ा 55 साल पुराना रिश्ता

 

मणिपुर से शुरू हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे और मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। 47 साल के मिलिंद देवड़ा यूपीए-2 के कार्यकाल में कुछ समय के मंत्री रह चुके हैं।

मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा कि “आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है कांग्रेस, पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता ख़त्म। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है। वो एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में आज ही शामिल होंगे। पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि मिलिंद कांग्रेस छोड़कर एकनाथ के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। हालांकि एक दिन पहले ही उन्होंने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया था।

मिलिंद देवड़ा आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर दोपहर 1.30 बजे पहुंचेंगे. उसके बाद सीएम शिंदे की मौजूदगी में ही पार्टी में शामिल होंगे। मिलिंद देवड़ा के अलावा 10 पूर्व पार्षद, 20 पदाधिकारी, 15 ट्रेड एसोसिएशन और 450 कार्यकर्ता शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे।