ताज़ा खबरें

ग्रीस में पीएम मोदी को मिला दूसरा सबसे बड़ा सम्मान, कार्यक्रम को किया सम्बोधित, बोले- “ग्रीस और भारत दुनिया की 2 पुरातन सभ्यताओं…”

ग्रीस में पीएम मोदी को मिला दूसरा सबसे बड़ा सम्मान, कार्यक्रम को किया सम्बोधित, बोले- “ग्रीस और भारत दुनिया की 2 पुरातन सभ्यताओं…”

भारत के प्रधानमंत्री मोदी आज यानी शुक्रवार को ग्रीस के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी को एथेंस में ग्रीक राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू द्वारा ग्रैंड ‘क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। साल 1983 से अब करीब 40 साल बाद भारत के कोई प्रधानमंत्री ग्रीस की यात्रा पर दोबारा गए हैं। इससे पहले भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ग्रीस पहुंची थी।

ग्रीस की राजधानी एथेंस में सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम को हिंदी भाषा में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और ग्रीस के संबंधों की बात करते हुए कहा कि ग्रीस और भारत दुनिया की 2 पुरातन सभ्यताओं, 2 पुरातन लोकतांत्रिक विचारधाराओं और 2 पुरातन व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के बीच एक स्वाभाविक मेल है। हमारे रिश्ते की बुनियाद प्राचीन और मजबूत है।

उन्होंने कहा कि 40 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस आए हैं। फिर भी ना तो हमारे संबंधों की गहराई कम हुई ना ही रिश्तों की गर्मजोशी में कमी है। इसलिए आज पीएम(ग्रीस) और मैंने भारत-ग्रीस संबंधों को रणनीतिक स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। हमने रक्षा और सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा, नई और उभरती प्रौद्योगिकी और कौशल विकास के क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाने और अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का निर्णय लिया है।

इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच व्यापर की बात करते हुए कहा कि रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में, हम सैन्य संबंधों के साथ-साथ रक्षा उद्योग को सशक्त बनाने पर सहमत हुए हैं। आज हमने आतंकवाद और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चर्चा की। हमने तय किया है कि NSA स्तर का एक संवाद मंच भी होना चाहिए। प्रधानमंत्री और मैं इस बात से सहमत हैं कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी इसमें बढ़ोतरी की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए हमने 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का निर्णय लिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। वह बोले कि दोनों देशों के बीच कुशल प्रवासन को आसान बनाने के लिए, हमने जल्द ही एक प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौता करने का निर्णय लिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि ग्रीस ने भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और निवेश समझौते के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। यूक्रेन मुद्दे पर दोनों देश कूटनीति और बातचीत का समर्थन करते हैं। संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्रीस के सहयोग के लिए मैंने उन्हें (ग्रीक पीएम) धन्यवाद दिया। मैं भारत की G20 अध्यक्षता के लिए उनकी शुभकामनाओं और प्रोत्साहन के लिए उनका आभारी हूं।

अपने सम्बोधन को समाप्त करते हुए पीएम मोदी बोले कि ‘मैं द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से मुझे सम्मानित करने के लिए हेलेनिक गणराज्य के लोगों और राष्ट्रपति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैंने 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से इसे स्वीकार किया और आभार व्यक्त किया’।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button