ताज़ा खबरें

गोवा: जन्म देने वाली जननी ने चार वर्षीय बेटे की हत्या की, बैग में शव भरकर फरार हुई माँ, स्टार्ट-अप कंपनी की सीईओ है महिला

गोवा: जन्म देने वाली जननी ने चार वर्षीय बेटे की हत्या की, बैग में शव भरकर फरार हुई माँ, स्टार्ट-अप कंपनी की सीईओ है महिला

 

गोवा के एक होटल में एक स्टार्ट-अप कंपनी की एक सीईओ ने अपने ही चार साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। यह मामला चौका देने वाला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक 39 वर्षीय महिला सीईओ ने नॉर्थ गोवा में सोमवार को गोवा के एक होटल में अपने चार साल के बेटे की हत्या की फिर और फिर बैग में शव डालकर कर्नाटक लेकर वापस आ गई। पुलिस ने महिला को बेटे के शव को बैग में भरकर टैक्सी में भागते समय गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, हत्या का मकसद अभी पता नहीं चला है।

पुलिस के मुताबिक, गोवा के होटल में हत्या को अंजाम देने के बाद सूटकेस में बॉडी रखकर महिला टैक्सी से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। कर्नाटक के पास पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बच्चे की बॉडी भी बरामद की है। आरोपी महिला की पहचान 39 वर्षीय सूचना सेठ के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सूचना सेठ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप माइंडफुल एआई लैब की सीईओ हैं। उन्हें सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बैग में उनके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया गया था। होटल के स्टाफ ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर को फोन किया गया और सेठ से बात करने पर उसने पुलिस को बताया कि बेटा दोस्त के साथ है और पता भी दिया वो फर्जी निकला।

इसके बाद पुलिस ने दोबारा ड्राइवर को फोन किया और कोंकणी भाषा में बात की ताकि महिला को समझ ना आए। पुलिस ने ड्राइवर से कहा कि पास के पुलिस स्टेशन में गाड़ी ले जाए।

सूचना सेठ ने बैग में रखे शव को कर्नाटक ले जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली। फिलहाल इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर हत्या का आरोप लगाया गया है। महिला कर्नाटक के चित्रदुर्ग पहुंच चुकी थी। ड्राइवर चित्रदुर्ग (यानी बेंगलुरु से करीब 200 किलोमीटर दूर) के पुलिस स्टेशन ले गया। चित्रदुर्ग पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया। फिलहाल महिला को गोवा पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button