खेलताज़ा खबरेंभारत

गोल्फ में अदिति ने ओलंपिक में हारकर भी रचा इतिहास, पूरा देश हुआ उनके खेल का कायल; दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों की दी काटें की टक्कर

इस बार के टोक्यों गेम्स में भारत के कई खिलाड़ियों ने ऐसा प्रदर्शन किया है की पूरा देश गर्व से उठ गया है। इन्हीं खिलाड़ियों की सूची में एक नाम है भारत की स्टार और युवा गोल्फर अदिति अशोक का। खेल की बात करे तो अदिति ने गोल्फ में भारत की उमीदों को जगा दिया है बावजूद इसके कि यह अपने पहले ओलंपिक पदक से एक स्थान से आज चूक गईं है। बता दे वर्ल्ड रैंकिंग में 200वें नंबर की इस खिलाड़ी ने अपने दूसरे ही ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल किया है।

दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों की दी काटें की टक्कर।

23 वर्षीय अदिति ने चार दिन तक चले चार राउंड के खेल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नेली कोरडा को कड़ी टक्कर दी। तीन दिनों तक वह कई बार दूसरे और तीसरे स्थान पर भी रहीं। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि अदिति भारत को गोल्फ में ओलंपिक इतिहास का पहला मेडल दिला देंगी लेकिन आज आखिरी दिन वह बहुत करीब से अपने प्रतिद्वंदी से पिछड़ गईं।

कोई भी भारतीय महिला गोल्फर हासिल नहीं कर पाई इतनी तरक्की।

बता दे अदिति का यह दूसरा ही ओलंपिक है और उन्होंने इस दौरान वह उपलब्धि हासिल कर ली, जो आज से पहले ओलंपिक में कोई भी भारतीय महिला गोल्फर हासिल नहीं कर पाई थी। अदिति ओलंपिक खेलों में चौथा स्थान हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर हैं। और यही कारण है कि अदिति के प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति तक, हर कोई न केवल उनकी जीत को ऐतिहासिक बता रहा है बल्कि पूरे देश को आज उन्होंने इस गेम से वाकिफ करा दिया है जो चर्चाओं में अक्सर कम रहा करता था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button