गोरखपुर में अनोखी शादी, 70 साल के ससुर ने 28 वर्षीय बहू से रचाई शादी
गोरखपुर में अनोखी शादी, 70 साल के ससुर ने 28 वर्षीय बहू से रचाई शादी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बड़ा ही विचित्र मामला सामने आरहा है। यहाँ एक 70 साल का बुजुर्ग ने अपनी ही 28 साल की बहू से शादी रचा कर ली। यह मामला जिले के बड़हलगंज थाना इलाके के छपिया उमरो गांव का है। गांव के निवासी कैलाश यादव (70 वर्ष) ने अपने पुत्र की पत्नी पूजा (28 वर्ष) से मंदिर में विवाह कर लिया।
गौरतलब है कि बड़हलगंज थाने में चौकीदार के तौर पर काम करने वाले छपिया गांव निवासी कैलाश यादव की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उनके तीसरे बेटे की भी कुछ समय बाद मौत हो गई। कैलाश ने अपनी विधवा बहू पूजा की दूसरी शादी करवा दी, लेकिन शादी ज्यादा नहीं चली। इसके बाद वह घर लौट आई और अपने पूर्व पति के घर रहने लगी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलाश ने किसी को बताए बिना चुपचाप मंदिर जा कर अपनी बहू पूजा से शादी कर ली। इस समय यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय है। कुछ लोगों को कहना है कि ससुर ने रिश्तों को तार-तार कर दिया है, उसे ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी।
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यह दो लोगों का आपसी मामला है, यदि किसी को शिकायत होगी तो पुलिस जांच कर सकती है।






Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.com/en/register?ref=JHQQKNKN
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.