ताज़ा खबरें

गुरुग्राम: “कांग्रेस ने 7 दशक तक जो गड्ढे खोदे थे वे अब तेजी से भरे जा रहे हैं” द्वारका एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में बोले पीएम मोदी

गुरुग्राम: “कांग्रेस ने 7 दशक तक जो गड्ढे खोदे थे वे अब तेजी से भरे जा रहे हैं” द्वारका एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में बोले पीएम मोदी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 11 मार्च को गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में एक्सप्रेसवे समेत 144 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 

गौरतलब है कि इस एक्सप्रेसवे से एनएच -48 के साथ दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात प्रवाह होगा और भीड़भाड़ काम होगी। 19 किलोमीटर तक लंबे और आठ लेन वाले इस खंड को लगभग ₹4,100 करोड़ की लागत से सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है।

बता दें कि इस एक्सप्रेस वे के दो भाग हैं  पहला 10.2 किलोमीटर दिल्ली-हरियाणा सीमा से बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) और दूसरा 8.7 किलोमीटर बसई आरओबी से खेड़की दौला, जो दिल्ली में आईजीआई हवाई अड्डे और गुरुग्राम बाईपास से सीधी कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करता है। .

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के सम्बोधन में कहा कि आज यहां देशभर के लिए 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की 100 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हो रहा है…सभी राज्यों के करोड़ों नागरिकों को इतनी सारी विकास परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि विकसित होते भारत में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण और देश में कम होती गरीबी आपस में जुड़े हुए हैं। जब एक्सप्रेसवे गांव से होते हुए जाते हैं, जब गांवों को अच्छी सड़कों से जोड़ा जाता है तो गांवों के लिए कई नए अवसर लोगों के घर के दरवाजे तक पहुंच जाते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले इंफ्रास्ट्रक्चर की घोषणा चुनाव जीतने के लिए होती थी। अब चुनाव में इंफ्रास्ट्रक्चर के काम पूरे होने की बात होती है। यही नया भारत है…2014 तक सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो की सुविधा थी आज 21 शहरों तक मेट्रो की सुविधा है…ये काम तब होते हैं जब नीयत सही होती है…कांग्रेस ने 7 दशक तक जो गड्ढे खोदे थे वे अब तेजी से भरे जा रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button