ताज़ा खबरेंभारत

गुजरात: सांप ने आदमी को काटा, आदमी ने वापस काटा; दोनों की मौत

एक हैरान कर देने वाली घटना में, गुजरात के महिसागर जिले में एक सांप के काटने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी जान गंवा दी लेकिन मरने से पहले उसने साँप को वापस काट लिया और उसे भी मार दिया.

खबरों के मुताबिक, यह घटना गुजरात के वड़ोदरा से 120 किलोमीटर से अधिक दूर संतरामपुर तहसील के अजानवा गांव में शनिवार दोपहर को हुई.

एक रिपोर्ट, जिसमें ग्राम प्रधान को उद्धृत किया गया था, में कहा गया है ,“पार्वत गाला बारिया एक जगह के पास खड़ा था जहाँ एक ट्रक पर मक्का एक खेत से लादा जा रहा था. एक सांप मक्का से बाहर निकला, जिसे देख कर वहां मौजूद अन्य लोग भाग गए, लेकिन बारिया यह कहते हुए वहीं खड़ा रहा किउसने पहले भी सांप पकडे हैं.”

ALSO READ: मानहानि मामले में दिल्ली अदालत ने केजरीवाल, सिसोदिया को दी जमानत

“उसने उस सांप को पकड़ लिया, जिसने अपना बचाव करने की कोशिश में उसे हाथों और चेहरे पर काट लिया. हालांकि, पार्वत ने वापस सांप को काट लिया और उसे भी मार दिया.”

सरपंच बैरिया ने कहा कि उन्हें लुनावाड़ा शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया और फिर गोधरा में एक बड़ी चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन बाद में सांप द्वारा जहर के इंजेक्शन से उनकी मृत्यु हो गई.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button