Hindi Newsportal

गुजरात विश्वविद्यालय में हुआ बवाल, हॉस्टल में विदेशी छात्रों पर हुआ हमला, नमाज़ पढ़ने को लेकर हुआ विवाद

0 800
गुजरात विश्वविद्यालय में हुआ बवाल, हॉस्टल में विदेशी छात्रों पर हुआ हमला, नमाज़ पढ़ने को लेकर हुआ विवाद

 

गुजरात के अहमदाबाद स्थति गुजरात यूनिवर्सिटी में बीती देर रात बवाल मच गया। यहाँ हॉस्टल में रहने वाले कुछ विदेशी छात्रों ने भीड़ ने हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गमछा पहने और जयश्रीराम का नारा लगाती भीड़ हॉस्टल में घुसी और विदेशी छात्रों पर हमला किया गया। इस दौरान हॉस्टल में पथराव और तोड़फोड़ भी की गई। इसमें 5 लोगों के घायल होने की खबर है। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए जबकि 2 अस्पताल में भर्ती हैं। 

गुजरात विश्वविद्यालय में अज्ञात हमलावरों द्वारा विदेशी छात्रों पर हमले के बाद अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया, “विश्वविद्यालय में करीब 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं। छात्रों में ज्यादातर अफ्रीका से हैं कुछ अफगानिस्तान श्रीलंका और बाकी देशों से भी हैं। A बलॉक में लगभग 75 विदेशी छात्र रहते हैं। जहां रात को करीब 10:30 बजे छात्र नमाज पढ़ रहे थे। कुछ 20 से 25 लोग आए। उन्होंने कहां कि यहां क्यों नमाज पढ़ रहे हो, मस्जिद में नमाज पढ़नी चाहिए इस पर उनकी कुछ बहस हुई। फिर बाहर से आए लोगों ने पत्थर फेंके, कमरों में तोड़ फोड़ की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। हमने 20-25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ कर ली है। जो भी लोग मामले में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक व्यक्ति की पहचान हो गई है बाकियों की भी शिनाख्त की जाएगी। कानून व्यवस्था की स्तिथि नियंत्रण में है….घटना में 2 लोग अस्पताल में हैं, एक छात्र श्रीलंका और एक तजाकिस्तान से है।”

इस दौरान हमले का शिकार हुए पीड़ित छात्रों ने घटना को लेकर कहा कि यूनिवर्सिटी में अफगानिस्तान, उज़बेकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, सीरिया और अफ्रीकी देश के स्टूडेंट रहकर पढ़ाई करते हैं। अगर यही हालत है तो सरकार हमें वीजा क्यों देती है। हम यहां तमाम त्योहारों में हिस्सा लेते हैं। सब हमारे भाई ही हैं, लेकिन ये उम्मीद नहीं थी। ​​