ताज़ा खबरेंभारत

गुजरात: वड़ोदरा के मकरपुरा में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुुष्कर्म, इस तरह शिक्षक को बच्चियों ने सुनाई आपबीती

देश के कई प्रदेशों से आये दिन बच्चियों से दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब मानवता को शर्मसार करने वाली घटना आई है गुजरात के वड़ोदरा से जहाँ तीन नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मकरपुरा इलाके की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चॉकलेट देने के बहाने बुलाता था घर।

पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्चियों को अपने घर चॉकलेट देने के बहाने बुलाया करता था और उनके साथ गलत काम करता था। अब पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और जेल भेज दिया है।

शिक्षक को ‘गुड टच, बैड टच’ कह कर बताई अपनी आपबीती।

दरअसल 3 बच्चियों में से 1 बच्ची ने हिम्मत जुटा कर अपनी शिक्षक को ‘गुड टच, बैड टच’ के बारे में बताते हुए बताया कि किस तरह आरोपी उन्हें बैड टच करता था। 1 बच्ची के बाद बाकी 2 ने भी हिम्मत जुटा के शिक्षक के सामने अपने साथ हुए बलात्कार की पुष्टि की।

 

ये भी पढ़े : रामविलास पासवान को दी जा रही है अंतिम विदाई, पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने उगला सच।

डीसीपी लखधीरसिंह जला के मुताबिक भी यह घटना तब प्रकाश में आई जब लड़कियों में से एक ने अपने शिक्षक को ‘गुड टच, बैड टच’ का पाठ पढ़ाते हुए उसके बारे में बताया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दो अन्य नाबालिग लड़कियों से बात की। उसके बाद आरोपी से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की इसके बाद उसने दुष्कर्म करने की बात स्वीकार कर ली। फिलहाल आरोपी अब जेल में है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button