ताज़ा खबरें

गणेश चतुर्थी पर कई शहरों में बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें शहरों की सूची

गणेश चतुर्थी पर कई शहरों में बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें शहरों की सूची

31 अगस्त यानी गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम निपटाना है तो उससे पहले आप ये खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक कल गणेश चर्तुर्थी की वजह से 9 शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक 

रिजर्व बैंक के मुताबिक, गणेश चतुर्थी, वरसिद्धि विनायक व्रत या विनायक चतुर्थी के मौके पर मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्नई, नागपुर, पणजी, बेंगलोर, बेलापुर और भुवनेश्वर के शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों में रहने वाले लोग सिर्फ ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। हालांकि, दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में बैंक खुले रहेंगे।

बता दें कि आप ऑनलाइन बैंकिंग, नेटबैंकिंग समेत सभी का फायदा ले सकते हैं क्योंकि बैंक बंद होने वाले दिन भी ऑनलाइन बैंकिंग कार्य करती है तो आप उसका फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा एटीएम की सर्विस भी चालू रहती हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button