ताज़ा खबरेंभारत

गणतंत्र दिवस परेड पर निकली यूपी की झांकी ने मारी बाज़ी, मिला पहला पुरस्कार

गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर निकली परेड में इस बार सब राज्यों की झाकियों के साथ उत्तर प्रदेश की भी झांकी प्रस्तुत की गई थी। उत्तरप्रदेश ने इस बार अपने राज्य की और से राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की थी। अब इस झांकी को देश की अन्य झांकियों में सबसे अच्छा चुना गया है। बता दे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में इस राम मंदिर मॉडल को प्रथम आने पर पुरस्कार देंगे।

मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा – “दिखी यहां की पुरानी विरासत और संस्कृति की झलक”।

राम मंदिर मॉडल को प्रथम आने पर उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की झांकी में यहां की पुरानी विरासत और संस्कृति की झलक दिखाई गयी है। अयोध्या में बन रहा राम मंदिर मॉडल में रामायण के सीन और वाल्मिकि को रामायण लिखते हुए दिखाया गया है। रामजी शबरी के झूठे बेर खाते हुए दिखाए गए हैं। इसके गाने की थीम को इसी पर चुना गया है। वह भी हमारी संस्कृति की सबलता को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश को झांकी में पहला स्थान मिलने पर बहुत हर्ष और गौरव की बात है।

सूचना निदेशक ने भी दी बधाई।

उत्‍तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर (IAS) ने यूपी की झांकी को प्रथम पुरस्‍कार मिलने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘इस वर्ष के गणतंत्र दिवस में उत्तर प्रदेश की भव्य झांकी को प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त ,सारी टीम को दिल से बधाई। गीतकार विरेंद्र सिंह को विशेष आभार।’

ये भी पढ़े :बेटी की शादी के लिए ड्राइवर बना किडनैपर, मालिक के ही जुड़वा बच्चों को अगवा कर मांगे 1 करोड़

पिछली बार दुसरे पायदान पर थी यूपी की झांकी।

उत्‍तर प्रदेश के सूचना निदेशक के मुताबिक यूपी को दो वर्षों से पुरस्कार मिल रहा है। हालांकि पिछली बार दूसरा स्थान मिला था। इस बार पहला स्थान मिला है।

CM योगी ने भी पोस्ट की थी तस्वीर।

राजपथ पर इस झांकी के आगमन के साथ ही इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जहां अयोध्या सियाराम की, देती समता का संदेश, कला और संस्कृति की धरती, धन्य-धन्य उत्तर प्रदेश।’

क्या था झांकी में ?

झांकी के सबसे आगे हिस्से में महर्षि वाल्मीकि की एक बड़ी प्रतिमा थी। ठीक उनके पीछे मंदिर का मॉडल दिखा। यूपी की झांकी में एक ओर मिट्टी के बने दीये जगमगा रहे थे। ये दीपक अयोध्या के दीपोत्सव को दर्शा रहे थे। वहीं, वॉल पेंटिंग्स में भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाते और शबरी के जूठे बेर खाते, अहल्या का उद्धार, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाया जाना, जटायु-राम संवाद, लंका नरेश की अशोक वाटिका और अन्य दृश्यों को दिखाया गया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button