ताज़ा खबरें

क्रेमलिन पर हुआ ड्रोन हमला, रूस ने यूक्रेन पर लगाया का बड़ा आरोप, कहा राष्ट्रपति पुतिन को मारने का किया प्रयास 

क्रेमलिन पर हुआ ड्रोन हमला, रूस ने यूक्रेन पर लगाया का बड़ा आरोप, कहा राष्ट्रपति पुतिन को मारने का किया प्रयास 

फरवरी 2022 से ही रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है। रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। रूस का कहना है कि यूक्रेन ने पुतिन की हत्या करने के लिए राष्ट्रपति आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला किया।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने दावा किया कि यूक्रेन ने बुधवार रात क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया, रूस ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। जिसका मकसद राष्ट्रपति पुतिन की हत्या करना था। रूसी अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन ने दो ड्रोन के जरिए क्रेमलिन को निशाना बनाने की कोशिश की थी। दोनों ड्रोन को मार गिराया गया है।

क्रेमलिन का कहना है कि नौ मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। पुतिन पर ड्रोन से हमले की कोशिश हुई. लेकिन पुतिन को इसमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. हमें जवाबी कार्रवाई का अधिकार है। ड्रोन हमले के बावजूद नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button