क्या स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के निर्माण में हुआ बड़ा घपला? जानिये सच
एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है जिसमे ये दावा किया जा रहा है कि स्टैचू ऑफ यूनिटी (सरदार वल्लभाई पटेल की प्रतिमा ) के निर्माण के में 3000 करोड़ रुपये नहीं बल्कि 342 करोड़ रूपये का खर्च आया था और इस दावे का श्रेय एक चीनी पत्रकार को दिया गया।
चीन की बढ़ी पत्रकार का दावा
सरदार पटेल की मूर्ति की कीमत नही 3000 करोड़ नही मात्रा 342 रूपए है
दोनों देशो के व्यापारियों ने बड़ा कमीशन खाया है |- कैप्शन के साथ इस पोस्ट को शेयर किया जा रहा है |
इस पोस्ट को ‘आई सपोर्ट रवीश कुमार’ नाम के एक फेकबुक पेज पर शेयर किया गया था, हमारी टीम के फैक्ट चेक करने से पहले इस पोस्ट को 12,000 से अधिक लोग शेयर कर चुके थे ।

क्या थी हकीकत?
जब न्यूजमोबाइल ने इस पोस्ट की जांच की तो यह पाया कि किसी भी चीनी पत्रकार द्वारा ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है ।
आगे की पड़ताल करने पर हमे पता चला कि तस्वीर में जिस महिला को चीनी पत्रकार बताया जा रहा है, वह वास्तव में चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता है, जिनका नाम हुआ चुनयिंग है ।
यह तस्वीर गेटी ने 29 दिसंबर 2016 को बीजिंग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ली थी । ( हमने ये गेटी की तस्वीर सिर्फ और सिर्फ फैक्ट चेक के उद्देश्य से ही इस्तेमाल की है

ऊपर दी जानकारी से यह साबित होता है कि यह खबर झूठी है |
हमने इसकी जाँच कैसे की
न्यूज़मोबाइल के झुज़ारू रिपोर्टर हर तथ्य की अच्छी तरह खोज करते हैं. पहले हम गूगल रिवर्स सर्च और कुछ सच मापने के टूलस का उपयोग करते हैं और फिर हमारे खोजी रिपोर्टर उनकी सच्चाई बाहर लाते हैं.
आप सच जानना चाहते हैं तो हमें लिंक भेजे editor@newsmobile.in या हमारी fact check हेल्प्लायन पर WhatsApp करें

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 88268 00707

Error: Contact form not found.
Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news






This was very enlightening. Go live with dubai racing tv live online — Meydan’s live races. clear commentary and analysis. stats and timings, track conditions, post‑race interviews. mobile and desktop friendly.
best stack for mass
References:
gitea.geekelectronick.com