Hindi Newsportal

कोहरे और शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, कई ट्रेनें हुई लेट

Fog: File image
0 545
कोहरे और शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, कई ट्रेनें हुई लेट

 

नए साल का आगाज हो चुका है। साल की शुरुआत के साथ ही ठंड भी बढ़ती जा रही है। इन दिनों पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कोहरे और शीतलहर की चपेट में आ चुका है। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक घने कोहरे की चादर देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह दिल्ली का तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह तापमान 9.6 डिग्री दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी लो हो गयी जिसके चलते 26 ट्रेनें देर से चल रही हैं। 

 

 

मध्य प्रदेश: भोपाल में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड देखी जा रही है

 

अजमेर में शीतलहर और घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हुई।

 

 

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है ऐसे में शीतलहर से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

उत्तर भारत के अलावा पश्चिमी क्षेत्र यानी पंजाब, राजस्थान में भी आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आज और कल कई राज्यों में बारिश की आशंका भी जताई है। अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों और पूर्वोत्तर भारत में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभावना है।