ताज़ा खबरेंभारत

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गुरुग्राम की खांडसा सब्जी मंडी में अपनाई गई सोशल डिस्टेंसिंग

गुरुग्राम की खांडसा सब्जी मंडी में बुधवार को लोगो द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग अपनाई गई. उपायुक्त अमित खत्री के मार्गदर्शन में मार्केट कमेटी के सचिव विनय यादव ने इस कार्य को अमल में लाया हैं.

खांडसा नई सब्जी मंडी को देखकर लोग विश्वास ही नहीं कर रहे कि यह गुरुग्राम की सब्जी मंडी है, जहां पहले भीड़ लगी रहती थी। किस मंडी में कभी लोगों का ताता लगा रहता था, उसमें सोशल डिस्टेंसिंग अर्थात ग्राहकों तथा विक्रेताओं के बीच उचित दूरी बनाए रखने के लिए सड़क पर निशान लगाए गए हैं जहां पर ग्राहक खड़े होकर सब्जी खरीद सकते हैं।

यह नई व्यवस्था कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए की गई है ताकि सब्जी खरीदने के लिए आने वाले लोगों में आपस में उचित दूरी हो और एक दूसरे से संक्रमण ना फैले।

ALSO READ: COVID-19 LIVE | भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस 600 के पार, 42 ठीक हुए

अमित खत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अति आवश्यक है और इसी को ध्यान में रखते हुए मार्केट कमेटी के अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए थे कि वे ग्राहकों के लिए जगह चिन्हित करें जहां पर खड़े होकर वे सब्जी खरीद सकें। इस दौरान विक्रेता तथा खरीददार और खरीददारों में भी आपस में उचित दूरी हो।

उन्होंने यह व्यवस्था करने पर मार्केट कमेटी के अधिकारियों के कार्य की सराहना की तथा अन्य दुकानदारों को भी इस प्रकार की व्यवस्था करने की सलाह दी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button