ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

केजरीवाल बोले-दिल्ली में वैक्सीन की कमी; 3 करोड़ वैक्सीन की जरूरत, अब तक मिली सिर्फ 40 लाख

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीनेशन की ताजा स्थिति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में वैक्सीन की बहुत कमी है। यदि हमें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खुराक मिलती है, तो हम 3 महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं। दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर के 1.5 करोड़ लोग हैं इसलिए हमें 3 करोड़ खुराक की आवश्यकता है।’

स्कूलों में टीकाकरण अभियान से जनता खुश।

सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के स्कूलों में टीकाकरण अभियान शुरू किया है। युवा व्यवस्था को लेकर खुश हैं। आने वाले समय मे 300 स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर होंगे। अभी रोजाना 1 लाख वैक्सीन लगाई जा रही है। बहुत से लोग नोएडा, गाज़ियाबाद से आकर टीका लगवा रहे हैं। 3 महीने में वैक्सीनेशन के लिए, दिल्ली को 3 करोड़ वैक्सीन चाहिए जबकि अब तक सिर्फ 40 लाख वैक्सीन ही मिली हैं दिल्ली को 2 करोड़ 60 लाख वैक्सीन की ज़रूरत है।

ये भी पढ़े : INS Vikramaditya में लगी आग, सभी कर्मी सुरक्षित, नौसेना ने दिए हादसे की जांच के आदेश

टीकाकरण ही बचा सकता है तीसरी वेव से।

प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजरी ने भी चेतावनी दी है तीसरी वेव भी आ सकती है। ऐसे में वैक्सीनेशन ही सुरक्षाचक्र है जो हमें कोरोना की इस तीसरी वेव से भी बचा सकता है। मुख्यमंत्री ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी अपनी चिंता जाहिर की है, कहा-”मुझे 18 साल से कम उम्र के बच्चों की भी अधिक चिंता है, उन्हें अभी ये वैक्सीन नहीं दी जा सकती है। लेकिन केंद्र से अपील है उनके लिए भी वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए।”

इधर इसे लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी एक ट्वीट करते हुए कहा है ” अगर दिल्ली को 85,000 डोज़ हर महीने उपलब्ध करा दी जाए तो अरविंद केजरीवाल सरकार केवल तीन महीने में दिल्ली में 18 साल से ऊपर के हर नागरिक को वैक्सीन की दो डोज़ लगाकर कोरोना से सुरक्षित बना देगी”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button