ताज़ा खबरें

कानपूर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 की मौत, सीएम योगी समेत गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी जताया दुख, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

कानपूर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 की मौत, सीएम योगी समेत गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी जताया दुख, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा  

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहाँ घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुचें। इस मामले में लापरवाही के चलते स्टेशन इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना कानपुर साढ इलाके की है। जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में मारे गए लोग चंद्रिका देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में जा गिरी। घटना में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 11 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।

इस दुर्घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, “इस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा मृतकों के परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस दुर्घटना पर ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद व हृदय को व्यथित करने वाला है। स्थानीय प्रशासन घायलों को उपचार देने में जुटा है। इस घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

इसके अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button