ताज़ा खबरेंभारत

कानपुर: कुख्यात अपराधी विकास दुबे का घर चंद मिनटों में हुआ तहस-नहस

कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों की शहादत का बदला लेने के लिए कानपुर प्रशासन ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे के घर को चंद मिनटों में ही तहस नहस कर दिया। विकास के घर को उसी जेसीबी से तोड़ा गया जिसने गुरुवार रात को पुलिस की गाड़ियों का रास्ता रोका था।

विकास दुबे के जिस किले को पुलिस ने तोड़ा उसी किले से  उसी किले से विकास ने अपने गुर्गों को साथ आठ पुलिसकर्मियों को बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। जिस जेसीबी (JCB) को लगाकर पुलिस को घेरा गया था उसी की मदद से कोठी की 12-12 फीट ऊंची दीवारों को गिराया। वहां रह रहे विकास दुबे के पिता यह मंजर बस देखते रह गए। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। विकास दुबे को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़े: पुणे में एक शख्स ने बनवाया सोने का मास्क, कीमत 2 लाख 90 हजार रुपए

किसी से कुछ न बोल सके विकास के पिता-

जब घर गिराया जा रहा था, तब विकास के पिता अंदर ही मौजूद थे। इस कार्रवाई के बेखबर पिता को जब जेसीबी के अंदर दाखिल होने के बारे में पता लगा, वह किसी तरह खुद को संभालते हुए बाहर आए और थोड़ा दूर जाकर खड़े हो गए। प्रशासन अपना काम करता गया और पिता निःशब्द खड़े देखते रहे। किसी से कोई बात तक नहीं की। उन्हें भी आभास था अपने पुत्र के कृत्यों का और उससे उत्पन्न हुए जनाक्रोश का। उनकी पत्नी सरला तो पहले ही लखनऊ में विकास के लिए मृत्यु की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं।

पुलिस ने लग्जरी कारों को भी नष्ट कर दिया है। बता दें कि गुरुवार देर रात विकास दुबे को पकड़ने गई टीम पर बिकरू गांव में बदमाशों ने चारों ओर से घेर कर हमला कर दिया था। जिसमें एक सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। सीएम योगी ने इस मामले में अपराधियों पर जल्द कार्रवाई के आदेश दिए है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button