ताज़ा खबरें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत के सेशन कोर्ट से 13 अप्रैल तक मिली जमानत, 3 मई को होगी अगली सुनवाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत के सेशन कोर्ट से 13 अप्रैल तक मिली जमानत, 3 मई को होगी अगली सुनवाई

 

आज यानी सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में सुनवाई के लिए सूरत कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन बहन प्रियंका गांधी भी सूरत पहुंची। सूरत के एक सेशंस कोर्ट से उन्हें 13 अप्रैल तक जमानत मिल गई है। इस मामले में सूरत सत्र न्यायालय ने अगली सुनवाई की तारिख 3 मई को निर्धारित की है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस मामले में सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद, उन्होंने सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1642827514224734208

गौरतलब है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ को लेकर मानहानि मामले में सूरत कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद। सोमवार को गुजरात के सूरत स्थित सत्र अदालत में इस फैसले के खिलाफ अपील दाखिल की। बता दें कि इस दौरान राहुल गांधी का समर्थन जताने के लिए कांग्रेसशासित प्रदेश के 3 मुख्यमंत्रियों सहित कई बड़े नेता भी सूरत पहुंचे थे। सूरत की सत्र अदालत में राहुल गांधी द्वारा याचिका दाखिल करते समय राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपशे बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

इससे पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी उनसे मिलने राहुल के आवास पर पहुंचीं। वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक ही गाड़ी में सवार होकर एयरपोर्ट के लिए निकले और वहां से फ्लाइट लेकर सूरत पहुंचे।

 

.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button