Hindi Newsportal

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा को लेकर राष्ट्रपति से मिलेगी कांग्रेस, सजा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की है तैयारी

फाइल इमेज: राहुल गांधी
0 209
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा को लेकर राष्ट्रपति से मिलेगी कांग्रेस, सजा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की है तैयारी

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सूरत कोर्ट द्वारा दोषी करार दिया गया और दो साल की सजा सुनाई गयी है। जिसके बाद अब कांग्रेस सभी समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर बड़े विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। कांग्रेस ने राहुल गांधी की सजा के खिलाफ कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने और अन्य दलों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का भी फैसला किया है।

कांग्रेस ने अदालत के फैसले के तुरंत बाद ही एक जन आंदोलन की घोषणा की और कहा कि वह न केवल कानूनी रूप से बल्कि राजनीतिक रूप से भी इस मामले को लड़ेगी। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार सुबह 10 बजे उन्होंने सभी विपक्षी दलों के सांसदों को बैठक के लिए बुलाया है। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी विपक्षी दल विरोध करने के लिए संसद भवन से विजय चौक तक पैदल मार्च करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय भी मांगा है। खड़गे के आवास पर आयोजित कांग्रेस सांसदों और संचालन समिति के सदस्यों की बैठक में निर्णय लिए गए।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में प्रचार के दौरान ‘सभी चोरों का एक ही उपनाम मोदी कैसे हो सकता है’ कहने के लिए मामला दायर किया था। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “यह सरकार स्पष्ट रूप से संसद के अंदर विपक्षी आवाजों को कुचलने के लिए एक रणनीति पर भरोसा कर रही है और दूसरी रणनीति इसके बाहर है। इसलिए यदि आप संसद के बाहर कुछ कहते हैं, तो वे सदन को चलने नहीं देंगे।