Hindi Newsportal

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की मतगणना आज, 10 बजे से शुरू होगी गणना

0 261

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की मतगणना आज, 10 बजे से शुरू होगी गणना

 

आज यानी बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना होगी। इसी के साथ देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को आज 24 साल बाद पहला गैर-गांधी परिवार का अध्यक्ष मिलेगा। वोटों की गणना दिल्ली में AICC मुख्यालय में सुबह 10 बजे शुरू होगी। अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनाव में उम्मीदवार हैं। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट ने बीती 17 तारीख को वोट डाले डाले थे।

देश के सभी मतदान केंद्रों से मतपेटियां कांग्रेस मुख्यालय लाई गईं हैं। इन्हें कांग्रेस मुख्यालय के भीतर बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। पार्टी मुख्यालय में ही मतगणना होगी। माना जा रहा है कि मतगणना के मौके पर दोनों उम्मीदवारों के एजेंट के अलावा उनके समर्थक भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे।