ताज़ा खबरें

कल शाम 7 बजे पीएम मोदी करेंगे ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन, ऐसा दिखता है कर्तव्य पथ

कल शाम 7 बजे पीएम मोदी करेंगे ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन, ऐसा दिखता है कर्तव्य पथ

 

कल यानी 8 सितंबर की शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में इंडिया गेट पर ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी  इंडिया गेट के पास स्थापित स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। बुधवार 7 सितंबर को पीएमओ द्वारा एक बयान जारी यह जानकारी दी। बता दें कि राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक का मार्ग राजपथ के नाम से जाना जाता था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी गुरुवार आठ सितंबर को कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना सेंट्रल विस्टा के तहत नए संसद भवन का निर्माण होने के साथ-साथ राजपथ (अब कर्तव्य पथ) के आसपास के इलाकों को भी रीडेवलप करा रही है।

ऐसा दिखता है कर्तव्य पथ

कर्तव्य पथ की जो वीडियो मीडिया ने जारी की है, इसमें देखा जा सकता है कि राजपथ के दोनों ओर सड़क के किनारे का हिस्सा खूबसूरती से सजाया गया है। वीडियो में राजपथ कर्तव्य पथ बनने के बाद कैसा दिखेगा इसकी झलक देखी जा सकती है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button