ताज़ा खबरें

कर्नाटक सरकार ने मैसूर में किया ‘गृह लक्ष्मी योजना’ का शुभारंभ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी रहे मौजूद 

कर्नाटक सरकार ने मैसूर में किया ‘गृह लक्ष्मी योजना’ का शुभारंभ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी रहे मौजूद 

कर्नाटक की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार ने आज यानी बुधवार को मैसूर में ‘गृह लक्ष्मी योजना‘ की शुरुआत की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में इस योजना की शुरुआत हुई। इस योजना के तहत महिलाओं को महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2000 रुपए मिलेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गृह लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि हस्तांतरित की।

इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक से पांच वादे किए थे। हमने कहा था कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता जब कुछ कहते हैं तो वो करते हैं। आज जब हमने टैबलेट पर क्लिक किया तो करोड़ों महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2000 रुपए मिले।”

मैसूर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हमने आपको बताया था कि चुनाव के बाद कर्नाटक में महिलाओं को बसों में यात्रा के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। इस योजना का नाम ‘शक्ति’ रखा गया और हमने इसे पूरा किया।”

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हमारी पांच योजनाओं को देखें। एक को छोड़कर बाकी सभी महिलाओं के लिए हैं। लेकिन बाकी चारों योजनाएं महिलाओं के लिए बनी हैं। इसके पीछे एक गहरी सोच है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा में मैं हजारों महिलाओं से मिला। कर्नाटक में हम लगभग 600 किलोमीटर तक चले। मैंने आपसे बात की और मुझे एक बात स्पष्ट रूप से समझ में आई। आपने कहा कि महंगाई की मार आप पर पड़ रही है… इसकी मार महिलाओं को झेलनी पड़ती है। हजारों महिलाओं ने मुझसे कहा कि वे महंगाई बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। मैं समझ गया कि कर्नाटक की महिलाएं इस राज्य की नींव हैं।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button