Hindi Newsportal

कर्नाटक: गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले सिक्कों और नोटों से सजाया गया गणपति मंदिर, 65 लाख की करेंसी का हुआ इस्तेमाल

0 611

कर्नाटक: गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले सिक्कों और नोटों से सजाया गया गणपति मंदिर, 65 लाख की करेंसी का हुआ इस्तेमाल

 

देश में कल यानी 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का उत्सव खूब धूम-धाम से मनाया जाने वाला है। देश के सभी मंदिरों में भगवान गणेश की मूर्तियों को अलग-अलग तरीके से सजाया जा रहा है। इसी क्रम में एक ऐसी ही अद्भुत सजवाट का वीडियो वायरल इंटरनेट पर खूब वायरल हो है। वीडियो कर्नाटक के बेंगलुरु में एक गणपति मंदिर का है, जहां भगवान गणेश की मूर्ती को भारतीय करेंसी के नोटों और सिक्कों से सजाया गया है।

 

बेंगलुरु के जेपी नगर में श्री सत्य गणपति मंदिर हर साल गणेश पूजा उत्सव के दौरान अपने परिसर को एक अनोखे तरीके से सजाए जाने के लिए जाना जाता है। इस बार उन्होंने मंदिर को सजाने के लिए बड़ा ही अनोखा तरीका अपनाया है। इस बार मंदिर को भारतीय मुद्रा के इस्तेमाल से सजाया गया है।

मंदिर में सजावट 65 लाख रुपए की मुद्रा का इस्तेमाल किया गया है। इनमें 10, 20, 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के नोटो का उपयोग किया गया है।

गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी त्योहार हिंदू कैलेंडर के भाद्रपद महीने में आता है और शिव और पार्वती के पुत्र भगवान गणेश के जन्मदिन का प्रतीक है। इस बहुप्रतीक्षित त्योहार को विनायक चतुर्थी और गणेशोत्सव के नाम से भी जाना जाता है।