ताज़ा खबरेंराजनीति

कर्नाटक: अफवाहों पर न दें ध्यान, अगले 48-72 घंटों में होगी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा: रणदीप सुरजेवाला

बेंगलुरू: कर्नाटक का सीएम कौन होगा इस बात की गुत्थी अबतक सुलझ नहीं पाई है. कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद भी अबतक यह तय नहीं हो पाया है कि कर्नाटक की कमान किसके हाथों में रहेगी.

 

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कर्नाटक मुख्यमंत्री को लेकर जो भी निर्णय लिया जाएगा उसकी घोषणा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे. घोषणा जब तक नहीं होती है तब तक मुख्यमंत्री के नाम पर चल रही खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें. घोषणा खड़गे साहब द्वारा की जाएगी.

 

अगले 48-72 घंटों में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी. मुख्यमंत्री के नाम पर पार्टी में लगातार आलाकमान की निगरानी में चर्चा जारी है: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

 

गौरतलब है कि कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक में बीजेपी को पछाड़ते हुए शानदार वापसी की. भव्य पुरानी पार्टी को 135 सीटें मिलीं, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा सिर्फ 66 सीटें हासिल करने में सफल रही. लेकिन विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के करीब 4 दिन बाद भी कांग्रेस नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम निर्णय करने में जुटी है. बताया जाता है कि सिद्धारमैया का नाम रेस में आगे चल रहा है. इसी सिलसिले में आज डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी के घर जाकर उनसे मुलाकात भी की. इधर संभावना देख सिद्धारमैया के समर्थकों ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button