ताज़ा खबरें

कर्नाटका: सीएम सिद्धारमैया ने राज्य के 3.27 लाख करोड़ रुपए के बजट को किया पेश

कर्नाटका: सीएम सिद्धारमैया ने राज्य के 3.27 लाख करोड़ रुपए के बजट को किया पेश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आज यानी शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया है। सिद्धरमैया ने राज्य विधानसभा में वित्त मंत्रालय के प्रभारी के तौर पर अपना 14वां बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए 3.27 लाख करोड़ का बजट पेश किया है।

मुख्‍यमंत्री स‍िद्धारमैया ने व‍ित्‍तीय वर्ष 2023-24 के ल‍िए पेश क‍िए बजट में कुल 3,27,747 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान लगाया है। इसमें राजस्व व्यय 2,50,933 करोड़ रुपये, पूंजीगत व्यय 54,374 करोड़ रुपये और ऋण अदायगी 22,441 करोड़ रुपये शामिल है।

सिद्धरमैया से पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े ने 13 बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया था। बजट पेश करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दी गईं पांच ‘गारंटी’ के जरिये सालाना करीब 52,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, इनसे 1.3 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है।

सिद्धरमैया ने इस बजट में कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए नवोद्यमा स्कीम लॉन्च की है। इसके तहत किसानों के उत्पादों को नंदिनी की तर्ज पर सरकार प्रोत्साहन देगी। इसके लिए 10 करोड़ आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार 85,818 करोड़ का कर्ज लेगी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button