ताज़ा खबरें

कर्नाटका: पीएम मोदी ने शिवमोग्गा में एक सार्वजनिक रैली को किया संबोधित, बोले- ‘कर्नाटक की हर लोकसभा सीट पर बीजेपी को मिले जीत’

कर्नाटका: पीएम मोदी ने शिवमोग्गा में एक सार्वजनिक रैली को किया संबोधित, बोले- ‘कर्नाटक की हर लोकसभा सीट पर बीजेपी को मिले जीत’

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को कर्नाटका के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने शिवमोग्गा में एक सार्वजनकि रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही महीनों में कांग्रेस की सरकार ने कर्नाटक की साख को बहुत बड़ा धक्का लगा दिया है। मैं कांग्रेस के प्रति कर्नाटक के लोगों का आक्रोश देख रहा हूं, उनका गुस्सा समझ रहा हूं कांग्रेस सरकार के ऐसे रवैये के बीच बहुत जरूरी है कि कर्नाटक की लोकसभा की हर सीट पर भाजपा-NDA को विजय मिले। NDA के सांसद कर्नाटक के लोगों की सेवा के लिए काम करेंगे। यहां केंद्र की योजनाओं को अच्छी तरह से लागू करने में मदद करेंगे।

 

  • कर्नाटक के शिवमोग्गा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “हम सभी के लिए आपका ये प्यार आशीर्वाद जनसमर्थन की ये लहर कर्नाटक के कोने-कोने में भाजपा को मिल रहा है, अपार जन समर्थन, ये ऊर्जा, ये दृश्य अपने आप में ऐसा लगा है कि पूरा मैदान ऊर्जा से भरा हुआ है। दूसरी तरफ भ्रष्टातार और तुष्टिकरण में डूबे INDI गठबंधन की नींद उड़ गई होगी।”
  • उन्होंने कहा कि ने कहा, “INDI गठबंधन की ओर से एक खुला एलान किया गया है। वे लोग हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू शक्ति को समाप्त करने का उन्होंने बेड़ा उठाया है। हिंदू समाज जिसे शक्ति मानता है उस शक्ति के विनाश का उन्होंने एलान कर दिया है। अगर शक्ति के विनाश का उनका एलान है तो शक्ति की उपासना का हमारा भी एलान है।”
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…कई राजनीतिक जानकार कहते रहे हैं कि नारी शक्ति मोदी की साइलेंट वोटर है। लेकिन मेरे देश की नारी शक्ति वोटर नहीं, बल्कि मां शक्ति स्वरूपा है…।
  • कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “INDI गठबंधन के लोग अब इसी शक्ति को कुचलना चाहते हैं, तबाह करना चाहते हैं, समाप्त करना चाहते हैं। इन्हें मां भारती की बढ़ती हुई शक्ति से नफरत हो रही है। इन्हें भारतीय नारी का उत्थान अच्छा नहीं लग रहा है। इन्हें भारतीय नारी का सशक्तिकरण पसंद नहीं आ रहा है। शक्ति पर वार का मतलब है देश की माताओं बहनों बेटियों पर वार…”
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में चुन चुन कर साफ कर देना चाहिए। 26 अप्रैल और 7 मई को आपको इसी संकल्प लेकर आना है…”
Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button