ताज़ा खबरें

कठुआ में 5 जवान शहीद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख, सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए. साथ ही 5 अन्य घायल हो गए. इस घटना के बाद बताया जा रहा है कि यह हमला आतंकियों की तरफ से उस वक्त किया गया जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे.

 

सेना के जवानों पर हुए हमले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “मैं बदनोटा, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकवादी हमले में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों के मारे जाने से बहुत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, राष्ट्र इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है. आतंकवाद विरोधी अभियान जारी हैं और हमारे सैनिक क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए दृढ़ हैं. मैं इस नृशंस आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

बता दें कि, कठुआ के माचेडी इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है. मुठभेड़स्थल पर हेलीकाप्टर से पैरा कमांडो भी उतारे गए हैं. ड्रोन और खोजी श्वान की भी मदद ली जा रही है. कठुआ के दूरदराज क्षेत्र में हुए इस हमले के बाद अतिरिक्त सुरक्षाबल भी भेजे गए हैं. सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. गौरतलब है कि कल कठुआ जिले के माचेडी इलाके में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें 5 जवानों की जान चली गई थी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button