ताज़ा खबरेंभारत

औरंगाबाद: 16 मजदूरों के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, थक कर सो रहे थे पटरियों पर

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार सुबह रेल की पटरी पर प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया. औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है, जिसमें 16 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं.

ये हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह करीब 5.15 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश लौटने वक़्त जालना से भुसावल जा रहे थे, तभी थक कर रेलवे लाइन पर सो गए थे। ये सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे

रेल मंत्री ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं. ये सभी प्रवासी मजदूर अपने घर पैदल जा रहे थे, जिस दौरान ये हादसा हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में जिनकी जान गई है, उससे काफी दुख पहुंचा है. पीएम मोदी ने इस हादसे के बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और हालात का जायजा लेने को कहा है.

ALSO READ: COVID-19 LIVE | भारत में कोरोना के मामले अब 56,000 के पार, 24 घंटो में 103 मौतें दर्ज

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी किया है जिसके अनुसार, करमद (औरंगाबाद) रेल दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 5-लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है।

“आज सुबह ट्रैक पर कुछ मजदूरों को देखने के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार परभणी-मनमाड सेक्शन के बदनापुर और करमद स्टेशनों के बीच उन्हें टक्कर मार दी। घायल को औरंगाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। जांच का आदेश दिया गया है, ” रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

2 Comments

  1. xn88 luôn mong muốn hội viên tiết kiệm được tối đa thời gian săn thưởng. Do đó, để tránh lãng phí thì giờ vào việc giao dịch thì hệ thống đã cập nhật tính năng công nghệ mới trên thị trường để đảm bảo mọi yêu cầu thanh toán đều xử lý tự động. Ngoài ra, anh em còn được phép sử dụng một loạt hình thức giao dịch quen thuộc như thẻ ngân hàng, ví điện tử, thẻ cào. TONY06-28

  2. Với định hướng phát triển bền vững, và phương châm “Hài Lòng Bạn Đi, Vui Lòng Bạn Đến“. XN88 ngày càng khẳng định vị thế của mình trong lĩnh vực cung cấp dịch vụ giải trí số khu vực châu Á. TONY06-28

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button