मनोरंजन

ओम राउत ने रिवील की ‘आदिपुरुष’ की नई Release Date

मुंबई: तमाम आलोचनाओं के बीच लगी रोक के बाद अब प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं ने मूवी की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है.

 

ओम राउत ने अपने ट्विटर पर मूवी की नई रिलीज डेट को रिवील कर दिया है.

ओम राउत ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा था, “आदिपुरुष एक फिल्म नहीं है, बल्कि प्रभु श्री राम के प्रति हमारी भक्ति और हमारी संस्कृति और इतिहास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व है. दर्शकों को एक संपूर्ण दृश्य अनुभव देने के लिए, हमें फिल्म पर काम करने वाली टीमों को और समय देने की जरूरत है. आदिपुरुष अब 16 जून, 2023 को रिलीज होगी. हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिस पर भारत को गर्व होगा. आपका समर्थन, प्यार और आशीर्वाद ही हमें आगे बढ़ाता है.”

ओम राउत द्वारा निर्देशित टी सीरीज और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित मेगा भारतीय फिल्म ‘आदिपुरुष’ के दृश्य पर उठे सवालों के बीच यह फिल्म जो 12 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली थी. अब यह 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी.

 

फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है. प्रभास ने भगवान राम की भूमिका निभाई है जबकि सैफ ने फिल्म में प्रतिपक्षी लंकेश के रूप में अभिनय किया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button