Hindi Newsportal

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने रचा इतिहास, 71 पदक जीतकर तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड

0 262
एशियन गेम्स 2023 में भारत ने रचा इतिहास, 71 पदक जीतकर तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड

 

चीन के हांग्जो में रहे एशियाई खेलों में भारत ने मैडल जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत ने पिछले सर्वश्रेष्ठ 70 पदकों को पीछे छोड़ते हुए 71 पदक जीतकर अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका हासिल की।

 

 

साल 2018 के इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने कुल 70 मेडल हासिल किए थे, लेकिन इस बार भारत अब तक कुल 71 मेडल जीत चुका है। गौरतलब है कि जैसे ही 4 अक्टूबर को तीरंदाजी के कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत ने गोल्ड मेडल जीता, वैसे ही एशियाड में भारत ने इतिहास रचते हुए 71वां मेडल जीत लिया। बता दें कि 1951 में भारत ने एशियाई खेलों में कुल 51 मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया था जिसमें 15 गोल्ड मेडल थे।

2023 एशियन गेम्स में अब तक भारत ने 16 गोल्ड, 26 सिल्वर मेडल और 29 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। 11वें दिन तीरंदाजी के कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने गोल्ड मेडल जीता. इसके साथ ही भारत ने एशियन गेम्स के एक संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया।