ताज़ा खबरेंभारत

एयर इंडिया का सर्वर खराब होने से उड़ानों में हुई देरी, सिस्टम बहाल, परेशान हुए यात्री

एयर इंडिया के उड़ान परिचालन में शनिवार सुबह एयरलाइन के प्रमुख सर्वर क्रैश होने के बाद कई उड़ानों को रोक दिया गया, जिससे दुनिया भर के कई हवाई अड्डों पर फंसे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. रिपोर्टों के अनुसार, गड़बड़ के कारण 119 उड़ानें रद्द कर दी गई थी.

एयरलाइन ने कहा कि उसका एसआइटीए सर्वर भारत और विदेशों में सुबह 3:30 बजे से डाउन हो गया था, लेकिन अब इसे बहाल कर दिया गया है.

सीएमडी, एयर इंडिया, अश्विनी लोहानी ने बताया कि एयर इंडिया का सिस्टम बहाल कर दिया गया है.

लोहानी ने आगे कहा,“आज सुबह 3:30 से 4:30 बजे के बीच, एयर इंडिया की यात्री सेवा प्रणाली, जिसे एसआइटीए द्वारा चलाया जाता है, बहाल करने के लिए ले जाई गई थी और उसके बाद, यह 8:45 बजे तक डाउन रही, जिसे अब वापस ठीक कर दिया गया है. व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है. दिन के दौरान उड़ानों में थोड़ी देरी देखने को मिल सकती है.”

इससे पहले, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि तकनीकी टीम समस्या को देख रही थी और उन्हें यात्रियों को हुई असुविधा का खेद है. उनकी तरफ से बयान आया था कि एसआइटीए सर्वर डाउन है, जिसके कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है.

ALSO READ: बलात्कार मामले में दोषी करार दिए गए आसाराम के बेटे नारायण साईं; 30 अप्रैल को फैसला

साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी टीमें काम कर रही हैं और जल्द ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी.

जून 2018 में भी कुछ ऐसा ही मंज़र देखने को मिला था, जब एयरलाइन के चेक-इन सॉफ़्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ के कारण एयर इंडिया की 25 उड़ानों में देरी हुई थी.

फंसे हुए यात्रियों ने अपनी परेशानियां साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button