ताज़ा खबरें

एक बार फिर साल 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

एक बार फिर साल 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

 

आज बुधवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह एक बार फिर 2024 के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे। 76 वर्षीय ट्रंप ने बताया कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार होंगे। उन्होंने कहा कि, “अमेरिका को फिर से महान और गौरवशाली बनाने के लिए मैं आज अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं”।

 

पूर्व राष्ट्रपति के राजनीतिक संगठनों के लिए काम करने वाली ब्रैडली क्रेट ने अमेरिकी संघीय चुनाव आयोग के साथ 2024 में डोनाल्ड ट्रम्प के लिए औपचारिकताओं को पूरा किया। साथ ही बताया कि डोनाल्ड ट्रंप चुनाव लड़ने के लिए एक फंड रेजिंग अकाउंट की स्थापना भी करने जा रहे हैं। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने आठ नवंबर को ट्वीट करते हुए कहा था कि वे 15 नवंबर को बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं तब ही से उनके इशारे से साफ लग रहा था कि वे 2024 में चुनावी मैदान में एक बार फिर से उतरने वाले हैं। 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button